हापुड़, जनवरी 28 -- हापुड़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ग आश्रम रोड पर कांति प्रसाद की धर्मशाला एवं आवास विकास कालोनी में सोमवार को सकल हिन्दू समाज द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें हिंदुओं से एकजुट होने का आवाह्न किया गया और साथ ही सनातन संस्कृति को बचाने के लिए सभी सनातनियों से आगे आने की अपील की। आवास विकास में वात्सल्यग्राम वृंदावन की संस्थापिका मां साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि सनातनी किसी पर अत्याचार कर सकता है, यह एक झूठा प्रचार हुआ है, ताकि हम सर्व समाज के अंदर ववन्सयता पैदा हो जाए। लेकिन आज सनातनी एकजुट हो रहे है, कंधे से कंधा मिलाकर एक साथ खड़े है। वहीं कांति प्रसाद की धर्मशाला में मुख्य वक्ता एवं अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रूपेश ने कहा कि सनातन का आधार ही मिल ज...