अयोध्या, मई 1 -- अयोध्या, संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में समरसता महाकुंभ का आयोजन सोमवार 4 मई को क्षत्रिय बोर्डिंग, लालबाग, अयोध्या में सम्पन्न होगा। यह आयोजन समाज में समरसता, एकता और सांस्कृतिक जागरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि समरसता महाकुंभ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने का अभियान है। आज आवश्यकता है कि हम जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में संगठित हों। महानगर अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के व्यवस्था प्रमुख प्रो अभय कुमार सिंह ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता में निहित है। इस महाकुंभ के माध्यम से हम सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प ले रहे हैं।

कार्यक्रम के उद्देश्य महानगर संगठन मंत्री अभिषेक ने कहा कि यह आयोजन युव...