मऊ, मार्च 6 -- मऊ, संवाददाता। शीतला माता मंदिर पर गुरुवार की शाम को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तरफ से फाल्गुनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर होली की बधाई देने के साथ ही भारतीय प्राचीन परम्परा को कायम रखने का संकल्प प्रकट किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि होली का पर्व समरसता का भाव देता है। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि भिन्न-भिन्न तरह के रंगों का एक साथ मिलना हमारे लिए अनेकता में एकता के संदेश को प्रमाणित करता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कहा कि होली का पर्व भारत की सांस्कृतिक विरासत की प्रतीक है, जो भारत की कुटुंब व्यवस्था को सुदृढ़ करती है। होली वह त्योहार है जो विश्व बंधुत्व का संदेश देता है। जहां पू...