जौनपुर, अप्रैल 6 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अब्बोपुर गांव में रविवार को निषादराज जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर स्थापित निषादराज की प्रतिमा का राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अनावरण किया। उन्होंने कहा कि निषादराज का जीवन समरसता, सेवा और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के प्रति अटूट समर्पण की सीख देता है। यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके महान आदर्शों और गौरवशाली इतिहास की याद दिलाती रहेगी। उन्होंने कहा कि महाराज निषादराज के पद चिन्हों पर चलकर समाज को नई दिशा देने की आवश्यकता है। इस मौके पर उन्होंने निषादराज की प्रतिमा स्थापित कराने वाले राजू बिंद और उनकी टीम की सराहना करते हुए बधाई दी। पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि निषादराज की प्रतिमा उस ऐतिहासिक प्रसंग की याद दिलाती है, जब भगवान राम के ...