सासाराम, अगस्त 20 -- कोचस। समरसता अभियान के तहत गुरुवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा, समानता और एकता का संदेश दिया गया। मिट्टी से भरे कलश को गांवों और बस्तियों तक पहुंचाया गया। बीडीओ प्रतीक कुमार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव की भावना को समाप्त कर समाज में समतामूलक वातावरण बनाना है। संत रविदास के मानवता, समानता और कर्म प्रधान विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष संतोष तिवारी और राजेश सिंह ने कहा कि अभियान से युवा पीढ़ी को महापुरुषों के आदर्शों से परिचित कराने और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: संत रविदास की 650वीं जयंती पर लखीसराय में निकली कलश यात्रा मौके पर बंटी राय, सत्येंद्र...