समरसता, पर्यावरण और नागरिक कर्तव्य पर दिया जोर
रुद्रपुर, मार्च 22 -- रुद्रपुर। गंगापुर रोड स्थित शैल भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वर्ष प्रतिपदा का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एजीपी कंपनी सितारगंज सीईओ अनिल कुमार दीक्षित ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक उत्तराखंड डॉ. शैलेंद्र ने स्वयंसेवकों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं, कहा कि संघ का विस्तार जितना व्यापक हुआ है, समाज की अपेक्षाएं भी कार्यकर्ताओं से उतनी ही बढ़ी हैं। ऐसे में स्वयंसेवकों का दायित्व भी और अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। डॉ. शैलेंद्र ने संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत लिए गए 'पंच परिवर्तन' के विषय में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि समरसता, पर्यावरण संरक्षण, परिवार प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य एवं स्वदेशी जैसे विषय समाज और राष्ट्र के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विशेष रूप से परिवारों के संकुचित हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.