रायबरेली, अक्टूबर 4 -- रायबरेली। विकास शील इन्सान पार्टी (वीआईपी) ने संगठन का विस्तार करते हुए सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों की हिस्सेदारी की लड़ाई को धार देने का ऐलान किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकेश साहनी के निर्देश पर जिला प्रभारी जेपी निषाद एवं सह प्रभारी इं. हीरालाल की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें समाजसेवी एवं पूर्व प्रधान समरजीत कश्यप को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...