समय से स्व-गणना कार्य पूरा करने वाले तीन प्रगणक सम्मानित
मेरठ, मई 21 -- नगर पालिका परिषद क्षेत्र में गुरुवार को भारत की जनगणना-2026 के अंतर्गत स्व-गणना कार्य को लेकर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समय से और कुशलतापूर्वक स्वगणना कार्य पूर्ण करने वाले तीन प्रगणकों को डीएम डॉ. वीके सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। सरधना के प्रगणक सलाउद्दीन, निधि डेनिस और मैग्डलीन इमानवेल ने निर्धारित समय सीमा के भीतर स्व-गणना का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया। डीएम डॉ. वीके सिंह ने तीनों प्रकणको के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। डीएम डॉ. वीके सिंह ने कहा कि डिजिटल जनगणना के इस दौर में स्वगणना प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करना एक बड़ी जिम्मेदारी थी। प्रगणकों ने मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करते हुए इसे समय पर पूरा कर प्रशासन का भरोसा मजबूत किया है। डीएम ने अधिशासी अधिकारी के कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.