गढ़वा, मार्च 14 -- केतार। प्रखंड कार्यालय भवन के सभागार में शनिवार को एमओ अविनाश कुमार ने जनवितरण प्रणाली दुकानदारों के संग बैठक किया। उन्होंने सभी डीलरों संग मासिक समीक्षा करते हुए समय से राशन और नमक का वितरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने लाभुकों का आधार सीडिंग करने, बचे हुए लाभुकों का ई केवाइसी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी डीलर को कोई परेशानी हो तो उसकी जानकारी दे ताकि समस्याओं का समाधान किया जा सके। मौके पर श्याम सुंदर बैठा, प्रमोद कुमार, विक्रमा सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर दुर्गेश ठाकुर, बेलास बैठा, आला देवी चंदू पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.