सहारनपुर, मई 18 -- सहारनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने सोमवार को जिला महिला चिकित्सालय में लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट (एलएमयू) का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं की बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा और उन्हें जीवन की स्वस्थ शुरुआत देने के उद्देश्य से यह यूनिट स्थापित की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि यह यूनिट समय से पूर्व जन्मे, कम वजन वाले तथा बीमार बच्चों के लिए दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि मां का दूध नवजात के लिए सबसे उत्तम और सुरक्षित पोषण है, जो संक्रमणों से बचाने और बच्चों को शीघ्र स्वस्थ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह भी पढ़ें- मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के निर्देश डीएम ने बताया कि लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट के माध्यम से माताओं को उचित परामर्श, स्तनपान...