फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 8 -- नवाबगंज। कार्यालय पर खंड विकास अधिकारी अमरेश चौहान ने सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों की साप्ताहिक बैठक बुलाई। बैठक के दौरान विकास कार्यों की समीक्षा की। जिसमें शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, फैमिली आईडी, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, तथा दिव्यांग पेंशन पर चर्चा की। जिसमें सभी सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र में रहकर सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र को दें । िवकास कार्यो को समय से पूरा करवाये । सचिव प्रमोद शुक्ला, बृजेश यादव, कुलदीप राजपूत, अनुपम बाजपेई, आकांक्षा सक्सेना, सुनील कुमार, गौतम, प्रवीण कुमार, वेद प्रकाश, कामता प्रसाद पटेल, तथा एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.