समय से पहले हुआ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम
महोबा, मार्च 14 -- चरखारी, संवाददाता। संस्कृत बोर्ड परीक्षाओं के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य निर्धारित समय सीमा के पूर्व ही पूरा कर लिया गया है। उपनियंत्रक मूल्याकंन केंद्र ने मूल्यांकन के लगे शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की है। संस्कृत बोर्ड परीक्षा के उत्तर मध्यमा की 14000 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा हो गया है। मूल्यांकन केंद्र श्री गुमान बिहारी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय को चित्रकूट धाम मंडल का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया था। बोर्ड के द्वारा हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट जिले के 149 अध्यापकों की ड्यूटी मूल्यांकन के कार्य में लगाई गई थी। बांदा और चित्रकूट जिलों से शिक्षक नहीं पहुंच सके। मूल्यांकन के लिए 60 अध्यापकों ने 14000 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य दो दिन पूर्व ही कर दिया। उप नियंत्रक मूल्यांकन कें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.