मुजफ्फरपुर, जून 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आगामी तीन अगस्त से शुरू हो रहे श्रावणी मेला से पहले संबंधित विभागों के अधिकारी तैयारी पूरी कर लें। डीएम कुमार गौरव ने इनका निर्देश दिया है। उन्होंने दोनों एसडीओ को शांति व विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी व जवानों की प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया है। इन दोनों अधिकारियों को दस जुलाई तक नियंत्रण कक्ष व मिनी नियंत्रण कक्ष का प्रस्ताव भेजने को कहा गया है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा डीएम ने कहा कि सरैया के रेवा घाट से भी श्रद्धालु पवित्र जल लेकर बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचते हैं। इस दौरान रेवा घाट पर भारी भीड़ जमा होती है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए डीएम ने अपर समहर्ता आपदा प्रबंधन को वहां एसडीआरएफ की तैनाती का निर्देश दिया है।...