मऊ, जनवरी 2 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी मोहम्मद असलम ने समय से पूर्व देसी शराब की दुकान खोलकर या आसपास बिक्री पर रोक लगाने के लिए टीम गठित की है। शुक्रवार को आबकारी और पुलिस की संयुक्त तीन टीमों ने जनपद के अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तीन स्थानों पर समय से पूर्व देसी शराब की दुकानों के आसपास बिक्री होते मिली। जिसपर टीम ने तीन विक्रेताओं समेत चार को पकड़ लिया। चारों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के मुकदमा भी दर्ज किया गया है। जबकि जिला आबकारी अधिकारी ने तीनों दुकान स्वामियों को कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कार्रवाई से पूरे दिन अवैध कारोबारीयों में हड़कंप मचा रहा है। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र को काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी, कुछ देसी शराब की दुकानों के आसपास समय से पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.