बदायूं, दिसम्बर 13 -- बदायूं, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना बाजरा क्रय केंद्र बंद होने से खफा हैं। वह बाजरा खरीद के लिए क्रय केंद्र शुरू कराने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार के लिए ट्रैक्टर ट्राली से बाजरा लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल ने ट्रैक्टर ट्राली को मालवीय आवास गृह में खड़ा करा दिया। मंडल प्रवक्ता ने कहा कि समय से पहले जिले भर में बाजरा की सरकारी खरीद बंद कर दी गई है। किसान नेता तय कार्यक्रम के अनुसार बाजरा लेकर डीएम कार्यालय जा रहे थे, लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें रोक लिया और समझा बुझाकर मालवीय आवास गृह में ट्रैक्टर खड़ा करा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि जिले में खरीद करने के लिए पत्र मंडल आयुक्त के लिए भेजा गया है। बाजरा खरीद के लिए लक्ष्य की और मांग की ...