भागलपुर, जून 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। हर माह की नौ तारीख को आयोजित होने वाला पीएमएसएमए (प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान) की धज्जियां मंगलवार को सदर अस्पताल में उड़ीं। महीने में एक तारीख को चलने वाले इस अभियान को सदर अस्पताल में समय से पहले ही बंद कर दिया गया। लिहाजा, जांच-इलाज कराने पहुंची गर्भवती महिलाओं को बिन जांच कराए ही वापस होना पड़ा। दरअसल, सदर अस्पताल में मंगलवार को आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का संचालन दोपहर बाद दो बजे तक चलना था। लेकिन जांच-इलाज का ये केंद्र दोपहर करीब सवा एक बजे ही बंद हो गया। लिहाजा, गर्भवती महिलाओं की सही से जांच नहीं हो पाई तो कुछ महिलओं की जांच की गयी तो उन्हें जांच रिपोर्ट तक नहीं दी गयी। यह भी पढ़ें- समय से पहले बंद हो गया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान किसी महिला को अगले ...