समय से पहले पूरी हुई जनगणना
सहरसा, मई 22 -- सलखुआ ।प्रखंड में चल रहा जनगणना कार्य अभियान निर्धारित समय से 11 दिन पहले ही सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। इसको लेकर बीडीओ वीरेन्द्र कुमार ने जनगणना कार्य में लगे सभी प्रगणकों, पर्यवेक्षकों एवं फील्ड ट्रेनरों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों ने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। 2 मई से 31 मई तक निर्धारित इस अभियान के तहत मकानों की गणना का कार्य बुधवार 20 मई को ही शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया। अभियान में 322 प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। यह भी पढ़ें- समय से पहले पूरा हुआ जनगणना अभियान यह भी पढ़ें- जनगणना कार्य की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.