समय से पहले पूरी की गणना, हुआ सम्मान
गंगापार, जून 3 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। जनगणना के प्रथम चरण में मकानों को सूचीकरण के कार्यों को पूरा करने के लिए 22 मई से 20 जून तक समय दिया गया है। नगर पंचायत मऊआइमा में कुल 39 प्रगणक अपने-अपने एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉग) लगे हुए हैं। जिसमें से शिक्षा मित्र शिव कुमार पांडेय, सहायक अध्यापक संदीप कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी मग्घे सरोज तथा एएनएम सुनीला देवी ने समय से पहले मकान गणना का कार्य पूरा कर लिया।इस पर नगर पंचायत मऊआइमा की अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी ने चारों प्रगणकों को प्रशास्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- प्रथम गणना कार्य समय से पूरा, मिला प्रशस्ति पत्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.