समय से पहले पूरा हुआ गेहूं खरीद का लक्ष्य
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 31 -- शमसाबाद। नगर के मोहल्ला खानपुर स्थित मंडी समिति परिसर में संचालित गेहूं क्रय केंद्र ने निर्धारित अवधि समाप्त होने से पहले ही अपना लक्ष्य पूरा कर लिया। केंद्र का शुभारंभ 1 अप्रैल को किया गया था, जबकि खरीद कार्य 15 जून तक प्रस्तावित था। केंद्र पर ग्रामीण क्षेत्रों के किसान लगातार अपना गेहूं लेकर पहुंचे और समर्थन मूल्य पर बिक्री की । केंद्र प्रभारी अनुराग पांडे के निर्देशन में किसानों का पंजीकरण कराकर गेहूं की तौल कराई गई। शनिवार को भी तीन किसानों ने केंद्र पहुंचकर अपने गेहूं की बिक्री की। किसानों की उपज की खरीद और तौल की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही केंद्र को निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हो गई । लक्ष्य समय से पहले पूरा होने पर सभी ने संतोष जताया, किसानों ने भुगतान व्यवस्था को लेकर खुशी व्यक्त की। केंद्र पर पूरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.