सासाराम, अप्रैल 6 -- नोखा, एक संवाददाता। प्रखंड कृषि पदाधिकारी इसिका साहू ने किसानों व मशीन संचालकों से गेहूं कटाई के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। कहा कि इन दिनों क्षेत्र में गेहूं फसल की कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है। ऐसे में फसल अवशेष से समय पूर्व भूसा बनाने की प्रक्रिया के कारण आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...