संतकबीरनगर, मार्च 16 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में प्रसूता का समय से पहले ऑपरेशन किए जाने के आरोप के बाद नवजात की मौत हो गई। मामले में पीड़ित परिवार ने क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।बेलहर कला निवासी राम प्रकाश राय ने आरोप लगाया कि पत्नी सावित्री राय को प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें मेंहदावल स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ. ने तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी। ऑपरेशन के बाद पुत्र का जन्म हुआ, लेकिन कुछ ही देर में उसकी हालत गंभीर बताकर रेफर कर दिया गया।परिजन बच्चे को खलीलाबाद होते हुए गोरखपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित ने समय से पहले ऑपरेशन और अस्पताल में पर्याप्त सुविधा न होने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर अस्पताल व संबंधित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.