कानपुर, दिसम्बर 23 -- समय से पटल पर उपस्थित रहे कार्मिक: उप परिवहन आयुक्त -एआरटीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण कानपुर देहात, संवाददाता। उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र कानपुर व संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) कानपुर ने एआरटीओ कार्यालय का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्मिकों के समय से कार्यालय न आने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उप परिवहन आयुक्त आरआर सोनी व संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राहुल श्रीवास्तव ने मंगलवार दोपहर एआरटीओ कार्यालय पहुंच कर निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों के समय से दफ्तर न पहुंचने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुये समय पर कार्यालय न आने पर कार्रवाई का निर्देश दिया। सड़क सुरक्षा व राजस्व प्राप्ति के लिए शासन के निर्देशानुसार कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त घने कोहरे को लेकर जनसामान्य ...