गंगापार, अप्रैल 12 -- विकासखंड कार्यालय करछना में अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले आयोजित बैठक में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर प्रधानों ने जोरदार आवाज उठाई। बैठक की अध्यक्षता करछना ब्लॉक अध्यक्ष अवतार किशन सिंह ने की, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र त्रिपाठी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में करछना व चाका विकासखंड के करीब 80 ग्राम प्रधान शामिल हुए। प्रधानों ने कहा कि यदि पंचायत चुनाव समय से नहीं कराए गए तो प्रशासक नियुक्त करने के बजाय वर्तमान प्रधानों को ही वित्तीय अधिकार दिए जाएं, ताकि ग्राम सभा के कार्य बाधित न हों और प्रधानों के मान-सम्मान पर आंच न आए। चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी न होने पर विकासखंड कार्यालय में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नीलम पथिक, महामंत्री धीतेश तिवारी, रमेश...