कौशाम्बी, मई 7 -- शिक्षा विभाग के समय पालन और गुणवत्ता सुधार के दावों के बीच गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय पूरे कलापत कस्बा चरवा में लापरवाही का मामला सामने आया। सुबह करीब 8:30 बजे तक विद्यालय का गेट बंद रहा, जबकि कई छात्र-छात्राएं स्कूल के गेट के बाहर खड़े होकर शिक्षकों के आने का इंतजार करते रहे। विद्यालय समय से न खुलने पर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक समेत कई शिक्षक अक्सर निर्धारित समय से देर से पहुंचते हैं और समय से पहले विद्यालय छोड़ देते हैं। लोगों का कहना है कि इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और शिक्षा व्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- विद्यालय नहीं आ रहे शिक्षक, बच्चों की पढ़ाई बाधित गुरुवार सुबह भी बच्चे समय से स्कूल पहुंच गए थे, लेकिन काफी देर ...