कन्नौज, मई 12 -- उमर्दा विकास खण्ड के बिनौरा गांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय का समय से न खुलने तथा छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर में साफ-सफाई किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बिनौरा गांव में प्राथमिक विद्यालय स्थित है। ग्रामीणों की माने, तोयह विद्यालय कभी भी समय से नहीं खुलता है। यहां अक्सरकर छात्र-छात्राओं के आने के बाद ही शिक्षक आते हैं। इसके अलावा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई भी छात्र-छात्राओं को करते हुए देखा जाता है। कुछ इस प्रकार नजारे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर इस समय जमकर वायरल हो रहा है। अभिभावकों का यह भी आरोप है कि यह विद्यालय अक्सरकर समय के बाद खुलता है और समय से पहले बंद हो जाता है। मामले में खण्ड शिक्षा अधिकारी विपिन ...