हाजीपुर, जनवरी 4 -- महुआ। किसानों से धान की खरीदारी नहीं की जा रही है। वहीं व्यापार मंडल द्वारा कुछ किसानों से धान की खरीदारी की गई भी तो मूल्य का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे किसान आहत है। लोकतांत्रिक न्याय मंच के कुशेश्वर सिंह कुशवाहा ने शनिवार को बताया कि उन्होंने महुआ व्यापार मंडल में धान की बिक्री की थी। 48 घंटे में मूल्य का भुगतान करना था लेकिन 10 दिन हो गए और मूल्य का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे काफी दिक्कत आ रही है। उधर पंचायत में किसानों ने बताया कि उनकी धान की खरीदारी पैक्स द्वारा नहीं की जा रही है। जिसके कारण आगे की खेती बाधित हो रही है। मेंटेनेंस कार्य के कारण 5 घंटे बाधित रही बिजली महुआ। सालहा उपग्रिड में मेंटेनेंस कार्य होने के कारण शनिवार को महुआ सहित विभिन्न सब स्टेशनों पर 5 घंटे बिजली बाधित रही। हालांकि निर्धारित ...