बस्ती, जुलाई 31 -- बस्ती। जनपद न्यायाधीश शमसुल हक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेंद्र कुमार-प्रथम एवं प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड राज बाबू, क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर हिमांशु कुमार ने गुरुरवार को राजकीय बाल संप्रेषण गृह (किशोर), पचपेड़िया मार्ग, का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ज्ञात हुआ कि कुछ बच्चों की जमानत नहीं हो पा रही है, जिसके संबंध में प्रधान मजिस्ट्रेट को नियमानुसार कार्यवाई करने के लिए निर्देशित किया। अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि वह निरीक्षण के दौरान समिति के दिए गए निर्देशों का अनुपालन आख्या ससमय प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। अधीक्षक ने बताया कि बच्चों को सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग बस्ती के कम्प्यूटर प्रशिक्षक अंकित गुप्ता प्रत्येक रविवार को ...