जमशेदपुर, जनवरी 5 -- टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग रविवार को गोपेश्वर हॉल में आयोजित की गई। अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने की, जबकि संचालन अशोक उपाध्याय ने किया। विषय प्रवेश महामंत्री आरके सिंह ने कराया। अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि समय से ग्रेड कराने के लिए यूनियन वचनबद्ध है। मजदूर हित में जो भी सुझाव आएंगे उन पर नि:संदेह विचार किया जाएगा। उन्होंने आगामी ग्रेड समझौता के मद्देनजर सभी से सुझाव देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष तीन मार्च का आयोजन खास होने वाला है। एक ओर जहां भव्य रक्तदान का आयोजन किया जाएगा, वहीं टाटा साहब की मूर्ति का यूनियन परिसर में अनावरण होगा। इसके निर्माण में मजदूरों ने स्वेच्छा से अंशदान देने का निर्णय लिया है। धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...