समय से गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे हों परियोजनाएं : डीएम
सिद्धार्थ, जून 11 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। नगर निकाय क्षेत्रों में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों को लेकर डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी कराई जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।बुधवार को कैंप कार्यालय में डीएम ने नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। डीएम ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आकांक्षी नगर योजना के अंतर्गत विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्षों का निर्माण, पार्कों का विकास, डिजिटल लाइब्रेरी एवं ओपन जिम सहित अन्य कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर शैक्षिक एवं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.