हापुड़, नवम्बर 3 -- रविवार को गढ़ गंगा मेले में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सदर और मेरठ सेक्टर में ट्रैक्टर पर सवार होकर रैली निकाली। जहां पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जय जवान जय किसान के नारे लगाए और मेले का भ्रमण कराया। राकेश टिकैत ने मीडिया कर्मियों से वार्ता के दौरान कहा कि सरकार किसानों का गन्ना भुगतान समय से कराएगी, तो कार्तिक मेले में और रौनक बढ़ेगी। लेकिन शासन स्तर से किसानों का गन्ना भुगतान पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे किसान परिवारों को घरों के खर्चे चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, उन्होंने कहा कि गंगा मेले से श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है, यही कारण है कि गंगा मेले में 15 दिन पहले से पड़ाव डालना शुरु कर देते हैं। इस दौरान गंगा मेले का...