सहारनपुर, फरवरी 26 -- कमिश्नर डॉ रूपेश कुमार ने पुलिस डीआईजी अभिषेक सिंह की उपस्थिति में आयुक्त सभागार में आगामी त्यौहारों होली एवं ईद के दृष्टिगत कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि शांति समिति की बैठकें समय से कर ली जाए। कहा ध्यान रहे कानून व्यवस्था में कोई लापरवाही न हो। डॉ कुमार ने कहा कि आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोई लापरवाही न हो। उन्होने तीनों जिलों के डीएम को निर्देश दिए कि शांति समिति की बैठक कर ली जाए। मिश्रित आबादी एवं संवेदनशील क्षेत्रों पर प्राथमिकता से निरंतर भ्रमण किया जाए। आयोजकों से वार्ता की जाए। होलिका दहन स्थल को चिन्हित कर यह भी देखा जाए कि स्थल पूर्ण रूप से सुरक्षित हो। त्यौहारों के दृष्टिगत साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत एवं जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लोगों से भी कहा कि सौह...