आजमगढ़, अप्रैल 29 -- शाहगढ़, हिंदुस्तान संवाद। विकास खंड सठियांव क्षेत्र के शाहगढ़ स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर नियमित समय पर न खुलने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीएचसी प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन स्तर से शाहगढ़ में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण कराया गया है। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर नियमित समय पर नहीं खुलता है। जिससे इलाज के लिए दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- गुरुआ के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में लटक रहे ताले, ग्रामीणों में नाराजगी भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच लोग इलाज के लिए घ...