सीवान, अप्रैल 23 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। जनगणना को लेकर बड़हरिया प्रखंड में प्रगणकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मास्टर ट्रेनरों द्वारा मकान सूचीकरण और भवनों की गणना को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का अंतिम बैच 22, 23 और 24 अप्रैल तक आयोजित किया गया, जिसमें गणना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ संदीप कुमार ने किया। उन्होंने प्रगणकों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके हाथों में देश का भविष्य निर्धारित है, इसलिए इस जिम्मेदारी को ईमानदारी और गंभीरता से निभाना आवश्यक है। मास्टर ट्रेनर श्यामदेव यादव, महेश प्रभात, जितेंद्र गुप्ता, दीपेश शर्मा, हरिराम गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश मांझी, शंभूनाथ यादव और लालबहादुर यादव ने प्रगणकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.