भागलपुर, अप्रैल 25 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय खवासपुर पीरपैंती के शिक्षकों ने समय से अधिक ड्यूटी करने पर कड़ी नाराजगी जता विभाग के मनमाने रवैए पर काली पट्टी लगाकर पढ़ाना शुरू किया है। शिक्षक-शिक्षिकाओं का कहना है कि मॉर्निंग क्लास होने के बावजूद सबेरे सात बजे से शाम पांच बजे तक पढ़ाना पड़ रहा है। उसमें भी दो बजे दोपहर से पांच बजे शाम तक बिल्कुल खड़े रहना अनिवार्य है। नाराज शिक्षकों ने बताया कि इसके अलावा भी कई तरह के गैर शैक्षणिक कार्य रोज कराए जाते हैं। रात्रि के दस बजे के बाद ही हमें फुर्सत मिल पाती है। यह भी पढ़ें- आवासीय विद्यालयों के शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध जबकि अतिरिक्त कार्य का भत्ता भी अलग से नहीं दिया जाता। यदि हमसे अतिरिक्त कार्य लिए जाते हैं तो उसका अलग से विभाग भत्ता भी दे।कम...