मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने मंगलवार को जिला परिवहन कार्यालय और अभिलेखागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, राजस्व वसूली, लंबित आवेदनों और आम लोगों को दी जा रही सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही सेवाओं को और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए।डीएम करीब एक घंटे जिला परिवहन कार्यालय में रुके। उन्होंने विभिन्न काउंटरों पर जाकर वास्तविक स्थिति देखी और कर्मियों से कार्य की जानकारी ली। डीएम ने कर्मियों को अपने काउंटर पर तय समय तक मौजूद रहकर फाइलों को निपटाने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को परेशानी नहीं हो। साथ ही कार्यालय में साफ-सफाई और व्यवस्था बनाए रखने को कहा।फरियारियों से जानी उनकी समस्या:निरीक्षण के दौरान डीएम एक फरियादी से मिले। वह दोबारा दुर्घटनाग्रस्त हो गया था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.