बागपत, अगस्त 22 -- बागपत। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार के नेतृत्व में जनपद बागपत में परिवर्तन योजना अभियान के अंतर्गत आज खेकड़ा के काठा-पाठशाला रोड पर सघन कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 10 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके डीजल एवं 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पांच टेंपो को निरुद्ध करते हुए उन्हें नियमानुसार स्क्रैप सेंटर में कटान हेतु सुपुर्द किया गया। परिवहन विभाग की कार्रवाई से पुराने वाहनों का संचालन करने वाले वाहन स्वामियों में हड़कंप की स्थिति रही। एआरटीओ विपिन कुमार ने बताया कि जनपद में यह अभियान प्रतिदिन जारी रहेगा। उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की कि 10 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके डीजल और 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेट्रोल वाहनों का संचालन न करें और परिवर्तन योजना के अंतर्गत पुराने...