चित्रकूट, मार्च 28 -- चित्रकूट। संवाददाता एसपी अरुण कुमार सिंह ने एएसपी सत्यपाल सिंह की मौजूदगी में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरन फरियादियों की समस्याएं सुनीं। निस्तारण रजिस्टर का परीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि निस्तारण की जानकारी समस्याग्रस्त व्यक्ति को भी दी जाए। समस्याओं का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अंदर होना चाहिए। पुलिस व राजस्व विभाग समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीम के साथ भूमि संबंधी मामलों का मौके पर जाकर निस्तारण करें। इसके बाद उन्होंने मानिकपुर व मारकुंडी थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...