जमुई, मई 5 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में कृषि कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने स्पष्ट किया कि कृषि योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन जिला प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने खरीफ सीजन की पूर्व तैयारियों और अप्रैल माह की प्रगति का जायजा लेते हुए जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया कि गरमा बीज वितरण का कार्य बिना किसी विलंब के शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि किसानों को समय पर बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करना विभाग का प्राथमिक उत्तरदायित्व है, ताकि फसल चक्र और बुआई पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।उर्वरक यह भी पढ़ें- समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का दिया निर्देश: डीएम प्रबंधन के विषय पर चर्चा करते हुए जिला ...