झांसी, जनवरी 24 -- ग्राम पंचायत भदरवारा स्थित पीएमश्री कंपोजित विद्यालय में एक कार्यक्रम हुआ। जिसमें समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी ने कहा कि वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को समय सारिणी बनाकर नियमित अध्ययन करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी शक्ति मिशन, यातायात नियमों की जानकारी के साथ शिक्षा में संस्कृति और संस्कारों के महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। साथ ही वार्षिक परीक्षाओं में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए समय प्रबंधन, विषयवार तैयारी, नियमित पुनरावृत्ति एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से आत्मविश्वास बढ़ाने के प्रभावी उपाय बताए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के पूर्व छात्र विश्वनाथ गुप्ता, जो वर्तमान में इंजीनियर है। बोले, विद्यार्थी जीवन में प्राप्त नैतिक श...