काशीपुर, अप्रैल 11 -- दीप पाठक, काशीपुर। राजकीय शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में शनिवार को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कहा कि शासन की ओर से विद्यालयों में नवीन समय सारणी लागू की गई है। जो उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए सही नहीं है। छात्र-छात्राओं के हित में भी उचित नहीं है। ऊधमसिंह नगर पूरा मैदानी क्षेत्र है। ग्रीष्मकालीन दिवस में देर तक विद्यालय संचालन व शीतकालीन दिवस में जल्दी विद्यालय संचालन छात्र हित में सही नहीं है। उन्होंने विद्यालयों में पूर्व से लागू समय सारणी लागू करने की मांग की है। इससे पूर्व उन्होंने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। यहां संघ ब्लॉक अध्यक्ष हेमेंद्र पाल सिंह, ब्लॉक मंत्री अंजना राज, रईस अहमद अंसारी, मदन पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.