प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 30 -- प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के जीआरपी थाने का निरीक्षण करने मंगलवार को लखनऊ के सीओ अमित सिंह पहुंचे। उन्होंने थाने के सभी भवनों का निरीक्षण करने के बाद सिपाही बैरक देखी। निर्माण की वजह से थाने के विभिन्न कक्ष का दूसरे भवन में कामकाज संपन्न कराने की जानकारी एसओ पंकज कुमार भाष्कर ने सीओ को दी। सीओ ने समय-समय पर ट्रैक की निगरानी ड्रोन या मौके पर टीम से कराने का निर्देश दिया। थाने के अभिलेख की जांच के बाद सभी सिपाहियों के असलहों की गुणवत्ता जांची। समय-समय पर असलहों की सफाई का सुझाव सीओ ने दिया। जंक्शन के प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, टिकट गृह सहित अन्य स्थलों पर पेट्रोलिंग के लिए स्पेशल सिपाहियों को तैनात करने का सुझाव दिया। निरीक्षण के समय उप निरीक्षक किशन कुमार, सिपाही अजीत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हि...