बलरामपुर, जनवरी 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती के लिए प्रेरित करने एवं उन्हें बेहतर तकनीकी सलाह उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता प्रबंधन कार्यक्रम वर्ष 2025-26 के तहत कृषि विभाग के कार्मिकों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण उप कृषि निदेशक कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें प्रसार कर्मियों एवं भूमि परीक्षण प्रयोगशाला के तकनीकी कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक श्याम नारायण राम रहे। उन्होंने कहा कि खेत की मिट्टी की जांच के आधार पर संतुलित उर्वरक प्रयोग से ही फसलों की उत्पादकता बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि सही समय पर सही मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करने से किसानों की लागत घटती है और उत्पादन में उल्लेख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.