नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- कॉमेडियन समय रैना का पॉडकास्ट आया है। इस पॉडकास्ट में समय रैना ने बताया कि इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद के बाद उन्होंने वीर दास को कॉल किया था। समय बोले, 'मैंने वीर दास को कॉल किया था। मैंने उसने पूछा कि जब आपके साथ ये सब हुआ था तब आपने क्या किया था? तो उन्होंने कहा कि जो भी हो रहा है लिख लो बाद में काम आएगा। फिर मैंने उनकी एडवाइस ली और सब लिखा।'कब शुरू किया था 'स्टिल अलाइव' की स्क्रिप्ट पर काम? चलचित्र टॉक्स ने जब समय से पूछा कि 'स्टिल अलाइव' लिखने में उन्हें कितना समय लगा और उन्होंने इसकी शुरुआत कब की थी? तब समय ने कहा, 'फरवरी में ये सब शुरू हुआ था और चार दिन बाद मेरा शो था। मैं उस शो को कैंसिल नहीं कर सकता था तो मैंने इस पर एक जोक लिखा। ये शो वॉशिंगटन डीसी में हुआ था। मैंने जब इस विवाद पर जोक मारा लोग पागल हो गए। मु...