नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- समय रैना ने शो इंडियाज गॉट लेटेंट के नए सीजन के साथ वापसी की है। शो में अब तक कई गेस्ट आ चुके हैं और अब इडियाज गॉट लेटेंट का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें दिखाया गया है कि वरुण अब शो के नए गेस्ट हैं और हर गेस्ट की तरह समय ने वरुण को भी रोस्ट किया है।वरुण की एक्टिंग का बनाय मजाक दरअसल, प्रोमो में दिखाया गया कि वरुण किसी एक कंटेस्टेंट को कुछ एक्ट करने को बोलते हैं। तभी कंटेस्टेंट वरुण से पूछता है कि मैं क्या करूं तो तभी पैनल से एक गेस्ट बोलते हैं कि कंटेस्टेंट तो एक्ट कर लेंगे, लेकिन वरुण का क्या। यह भी पढ़ें- वरुण धवन के हाथ लगी यशराज फिल्म्स की पहली हॉरर फिल्म, ये होंगे डायरेक्टर वरुण फिर समय को लेकर आते हैं स्टेज पर बोलते हैं कि तुम एक्टिंग करो। समय इस पर बोलते हैं कि अरे मैंने नहीं बोला। लेकिन वरुण फिर भी उन्हें...