नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- साल 2021 मुनव्वर फारूकी के लिए काफी कठिन था। उन्होंने एक शो किया था जिसके बाद उन्हें पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। अब मुनव्वर फारूकी ने कहा कि वो अपनी उस जेल जर्नी के बारे में एक स्पेशल शो करेंगे। मुनव्वर फारूकी ने कहा कि समय का शो देखने के बाद उन्हें हिम्मत आई है कि वो भी एक ऐसा शो कर सकते हैं। मुनव्वर ने कहा कि वो लंबे वक्त से इस शो की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन अभी तक वो ये शो कर नहीं पाए हैं।जेल जाने के बाद कड़वाहट आई है? Yuvaa पॉडकास्ट में मुनव्वर से पूछा गया कि उन्होंने जो अपने करियर में देखा (जेल में बिताए 37 दिन) क्या उसके बाद उनके अंदर कड़वाहट नहीं आ गई? उनसे कहा गया कि समय और कुणाल पर भी केस हुए, लेकिन उन्हें जेल नहीं जाना पड़ा। एक अंतर बहुत साफ है इसमें। इस बात पर मुनव्वर ने कहा कि उनके अंदर कड़वाहट नहीं आई ...