नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में फंसने के बाद समय रैना ने जोरदार कमबैक किया है। उनके स्टिल अलाइव वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इस बीच समय रैना दूसरे पॉडकास्ट में भी हिस्सा ले रहे हैं और अपनी कहानी बता रहे हैं। अब समय रैना ने एक पॉडकास्ट में 1990 में कश्मीर में हुए उग्रवाद को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्हें उनके घर से निकाला गया। साथ ही, उन्होंने बताया कि उनके नाना भी हिट लिस्ट में थे। समय ने कहा कि इस घटना ने उनपर काफी गहरा असर डाला।कश्मीर में हुए उग्रवाद के बारे में क्या बोले समय रैना? दोस्तकास्ट पॉडकास्ट में समय रैना ने इस बारे में बात की कैसे कश्मीर में हुए उग्रवाद का कश्मीरी पंडितों की पीढ़ियों पर कैसे असर डाला। उन्होंने कहा, "ये सच में आप पर बहुत असर डालता है- आप अपना पूरा बचपन और पहचान खो देते हैं। सभी कश्...