नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट एजाज खान हाल ही में यूट्यूबर समय रैना के खिलाफ बोलते नजर आए। एजाज एक शख्स राजेश मिश्रा के साथ नजर आए जिसका ये दावा है कि वो समय के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में परफॉर्म करके आए हैं, लेकिन उनका एपिसोड टेलिकास्ट नहीं किया गया है। अब एजाज ने वीडियो शेयर किया है राजेश के साथ जिनका दावा है कि उन्होंने समय के शो में 40 मिनट परफॉर्म किया था।समय पर क्या लगा रहे आरोप राजेश के मुताबिक उन्होंने शो में रैप गाया था, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस को किसी भी एपिसोड में नहीं दिखाया है। उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें प्राइज मनी मिला है, लेकिन उन्हें विनर अनाउंस नहीं किया गया। एजाज और राजेश ने दावा किया कि कंटेस्टेंट्स जो शो में जीतते हैं उन्हें 1 लाख रुपये मिलता है, लेकिन असल में उन्हें 35 हजार मिलते हैं। उन्होंने यह...