लखनऊ, अप्रैल 17 -- लखनऊ, संवाददाता। कालीचरण पीजी कॉलेज की विशाखा समिति और मेदांता अस्पताल की ओर से स्तन कैंसर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। यहां मेदांता अस्पताल से आए विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने स्तन कैंसर के कारणों, लक्षणों, जांच प्रक्रिया और आधुनिक उपचार विधियों पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं डॉ. नम्रता शुक्ला ने पीपीटी और वीडियो के माध्यम से सेल्फ एग्जामिनेशन की विधि समझाई। उन्होंने बताया कि समय रहते बीमारी का पता चलने पर इसका सफल इलाज संभव है। प्राचार्य प्रो. चन्द्र मोहन उपाध्याय ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों का दायित्व केवल शिक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। यह भी पढ़ें- एम्स ऋषिकेश में आसान हुआ कैंसर का इलाज प्रबंधक इं. वीके मिश्र, डॉ. अल्का द्विवेदी, प्रो. मीना कुमारी समेत कई अन्य उपस्थित ...