लखीमपुरखीरी, मई 23 -- क्षेत्र के बेलहा सिकटिहा क्षेत्र में बाढ़ और कटान से प्रभावित ठोकरों का विधायक अमन गिरि ने निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और ग्रामीणों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। विधायक ने कटान प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और बाढ़ व कटान से बचाव के लिए सभी जरूरी इंतजाम समय रहते पूरे किए जाएं ताकि किसानों और ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- आपदा प्रभावित सरखेत में सुरक्षात्मक विकास कार्यों का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखी...