औरैया, अप्रैल 27 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह खेत में पड़े फसल अवशेषों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। बेला-कानपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पीछे पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह चौहान के खेत में सुबह करीब नौ बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेजी से फैलने लगीं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गंगादास गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायरकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे आग अन्य किसानों के खेतों तक नहीं फैल सकी। थानाध्यक्ष ने बताया कि समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे किसी प्रकार का बड़ा नुकसान...